फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली बनाने के विवाद में मारपीट पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सिसवा तौफीर में नाली बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिससे एक पक्ष की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिसवा तौफीर में ललिता और तौलन के बीच नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की ललिता को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस को दिए तहरीर में नंदिनी ने बताया कि उसकी मां ललिता घर के सामने नाली बना रही थी कि पड़ोस के तौलन, विशाल गुप्ता,कौशील्या नाली बनाने से रोकने लगे और एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तौलन, विशाल गुप्ता और कौशिल्या के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने तथा एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के अशोक गुप्ता की तहरीर पर अखिलेश और राकेश के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
-
छह वारंटी हुए चालान
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर छह वारंटियों को वारंटियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। भगवंत निवासी केवटहिया, जनार्दन, रामजियावन निवासी केवटहिया, राजकुमार, घनश्याम निवासी करमहां थाना कोतवाली, मजीबुल्लाह खान निवासी धनेवा धनेई को चालान किया गया। यह जानकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें