-जनपद की टाॅप टेन की सूची में बेटियों ने जगह बनाकर नाम किया रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड प्रयागराज का परीक्षाफल शनिवार को जारी हुआ। इस बार हाईस्कूल ही नहीं इंटरमीडिएट में भी बालिकाओं का दबदबा देखने को मिला। इंटर के टाॅप 28 में जहां सिर्फ पांच बालकों को स्थान मिला सका। वहीं हाईस्कूल टाप 24 में सिर्फ 8 बालक ही स्थान बना सके। हाईस्कूल में 42 से अधिक तो इंटरमीडिएट में 32 हजार से अधिक ने परीक्षा दी थी।
इंटर परीक्षा की लिस्ट में पांचवें नंबर तक में चार बालिकाएं रहीं, जिनकी अंक प्रतिशतता 96.60 रही। अंतिमा, मुस्कान, पिहू, नेहा ने एक समान अंक प्रतिशत प्राप्त किया। 96.60 प्रतिशत अंक सिर्फ एक छात्र धनंजय कुशवाहा के हिस्से आया। इसी प्रकार 96.40 प्रतिशत अंक पाने वालों में अनुप्रिया, आंचल, मजीदुन व संजना रहीं। मोहम्मद सरफराज निजामी ने 96.20 प्रतिशत अंक बटोरा। पुष्पा, पायल, शिवानी ने समान प्रतिशत अंक प्राप्त किया। गोल्डी मद्धेशिया और श्यामा ने 95.60, मोनी वर्मा ने 95.40, शिखा सिंह, सिद्धी रौनियार और नेहा कसौधन ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपशिखा पटेल ने 95 तो अदिति पांडेय व सरीना खातून ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
इसी तरह हाईस्कूल में निधि यादव निर्मल नारायण पब्लिक स्कूल की छात्रा 96.83 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। उसी स्कूल की खुशी रौनियार और गुलस्फा फातिमा टाॅप थ्री में रहीं। इसके बाद विकास गोस्वामी व अंकिता ओझा रामप्यारे इंटर काॅलेज की रहीं। इसके बाद जिले की टाप लिस्ट में शिवम यादव, आदर्श जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, सानिया निशा, आस्था चौधरी, किसान, दिव्या पटेल, हिमांशु कुशवाहा, पलक गुप्ता, पायल सिंह, प्रगति मिश्रा, अनुष्का चौहान, सत्यम गुप्ता, सूर्य दीप गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, कृष्णा, अंजली श्रीवास्तव व श्रेया वर्मा ने विभिन्न स्कूलों में अध्ययन करते हुए टाॅप 24 में स्थान प्राप्त किया है।
-
बालकों के तुलना में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत व नंबर अधिक रहा। इंटर व हाईस्कूल में बालिकाओं ने नाम रोशन कर मान बढ़ाया है। जितनी तारीफ की जाए कम है।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक