महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के रुधौली-भावचक टोला मंगलपुर में साइकिल हटाने के लिए हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रुधौली-भावचक निवासी अनुप, अजय, अशोक, रामललित, रंजना, शकुंतला तथा महुअवा निवासी सूरज दूबे और राहुल दूबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुधौली-भावचक निवासी रामवृक्ष (47) की ओर से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया था।