फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को बहकाकर भगा ले गया चार बच्चों का पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार बच्चों के पिता पर उनकी बेटी को बहकाकर भगा ले जाने और मिलने के बाद पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस संंबंध में उसने मुख्यमंंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किया है। पुत्री शादी के बाद विदा होकर नौतनवा क्षेत्र स्थित अपने मायके में आई है। आरोप है कि इसी बीच तीन अक्तूबर की रात में क्षेत्र का ही एक व्यक्ति उनकी पुत्री को कहीं भगा ले गया। वह व्यक्ति चार बच्चों का पिता है। उन्होंने नौतनवा पुलिस और पीआरवी को सूचना दी। छानबीन शुरू होने के दौरान ही वह व्यक्ति चार अक्तूबर की रात बरगदवा थाना क्षेत्र में जंगल के किनारे उनकी पुत्री को छोड़कर भाग गया।
आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने युवती के पिता की बजाय बुआ को बुलाकर जबरिया उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर घर भेज दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में उन्होंने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर अब उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें