फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj Murder: धारदार हथियार से झाड़फूंक करने वाले शख्स की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Aug 2022 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

जानकारी के मुताबिक, मुस्तकीम झाड़फूंक करता था। रविवार सुबह बिस्मिलनगर का सफाई कर्मी सुरेन्द्र ने देखा की मुस्तकीम औंधे मुंह पड़ा दिखा। वह खून से लथपथ था।  उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिजन रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा के मुखर्जी नगर मोहल्ले में शनिवार रात एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह शख्स मोहल्ले से थोड़ी दूर किनारे झोपड़ी बनाकर झाड़फूंक करता था। रविवार सुबह रास्ते से गुजर रहे सफाई कर्मचारी की नजर पड़ी तब मामले की जानकारी हुई। शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुखर्जी नगर सिसवा नगरपालिका के विस्तार में शामिल हुआ है। सिसवा नगर पालिका के चौधरी चरण सिंह मोहल्ले के रहने वाले मुस्तकीम 50 झोपड़ी बनाकर रहते थे। लोगों के अनुसार वह झाड़फूंक करता था। रविवार सुबह बिस्मिलनगर का सफाई कर्मी सुरेन्द्र इसी रास्ते से होकर गुजरता था। उसने देखा की मुस्तकीम औंधे मुंह पड़ा दिखा। वह खून से लथपथ था। उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिजन रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे।

सूचना पर एएसपी आतिश कुमार सिंह व सीओ निचलौत सुनील दत्त दुबे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस टीम लगी है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें