निचलौल। क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे एक गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने जा रही छात्रा से कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली।
छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 20 फरवरी को बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच बगल गांव के रहना वाला एक युवक बेटी के साथ जबरन अश्लील हरकत करने लगा। वही युवक के दो साथी घटना का वीडियो बनाने लगे। गनीमत रहा की बेटी चीखते हुए किसी तरह युवक के चंगुल से छुड़ाकर भाग निकली। वही अपने मकसद में असफल रहे युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसी बीच 11 मार्च को करीब साढ़े दस बजे बेटी एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने जा रही थी। इसी बीच उक्त मनबढ़ तीनों युवक बेटी को रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करने लगे। बेटी पर दबाव बनाने लगे की मेरी बात नही मान रही हो तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देगे। युवकों की हरकत के बाद बेटी जोर शोर से चीखने चिल्लाने लगी। जिसके बाद युवक बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा की मामले में तीन आरोपी युवक विशाल, दीपक और हशनैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।