बृजमनगंज। क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पाक्सो एक्ट के गवाह से मारपीट कर अधमरा करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक पाॅक्सो एक्ट के एक मामले में गवाह शिवचरन चौधरी निवासी ग्राम सभा नौसागर टोला मददगढ को तीन दिन पूर्व बंगला चौराहा पर प्रहलाद, सुग्रीव व आशीष ने चार पहिया वाहन चढ़ाकर मारने की कोशिश की। उसने साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद तीनों आरोपित उसे दौड़ाकर पीटने लगे, जिससे उसका हाथ व पैर फ्रेक्चर हो गया। चौराहे के लोगों ने उसकी जान बचाई, जबकि वह पाॅक्सो एक्ट के मामले वह गवाह है। जिसकी 25 मार्च को गवाही होनी थी। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहा है। संवाद