नौतनवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। नौतनवा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 16 वर्षीय बेटी को बृहस्पतिवार की रात 10 बजे परसा मलिक क्षेत्र के एक गांव का युवक बाइक से आया और घर के बाहर हॉर्न बजाने लगा। बेटी बाहर निकली तो आरोपी युवक सीवान में ले गया और दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में कार्रवाई करने की पुष्टि की।