फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमेरगढ़ में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सुमेरगढ़ निवासी रामानंद प्रजापति के खाली मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। घर में रखे 24 हजार रुपये नकद, सोने की चैन टीवी आदि की चोरी हुई है। सुमेरगढ़ निवासी रामानंद प्रजापति ने बताया कि वह बाबा धाम गए हुए थे। 12 दिन बाद वापस घर लौटे तो रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण पत्नी को लेकर ससुराल चले गए। बृहस्पतिवार रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर पर पहुंचा और इसकी जानकारी श्यामदेउरवा पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाहर का ताला नहीं टूटा है। अंदर का ताला टूटा हुआ है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें