फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध रूप से खाद जमा करने पर गोदाम मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बाॅर्डर से सटे झुलनीपुर गांव स्थित एक हार्डवेयर की दुकान के टिन शेड के गोदाम में अवैध रूप से खाद जमा करने के मामले में पुलिस से सोमवार को केस दर्ज किया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर आरोपी गोदाम मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन सितंबर को पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र के माध्यम से बताया कि एक सूचना पर टीम के साथ उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में दीनानाथ उर्फ भोला जायसवाल निवासी झुलनीपुर के टिन शेड से बने गोदाम पर छापा मारकर 33 बोरी यूरिया व 12 बोरी सुपर फास्फेट उर्वरक बरामद किया था।
हालांकि उस वक्त गोदाम मालिक दीनानाथ उर्फ भोला जायसवाल मौजूद नहीं थे। कार्रवाई के दौरान उनके परिजनों से खाद से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई, जिसे दिखा नहीं सके। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि उक्त खाद नेपाल भेजने के लिए रखी गई है। वही छह सितंबर को मामले में कार्रवाई के लिए डीएम के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर आरोपी दीनानाथ उर्फ भोला जायसवाल, निवासी झुलनीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें