इस दौरान चौराहे पर भीरथ की छत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह का फोटो लगे बैनर को जुलूस में शामिल कुछ युवा फाड़ने लगे। जिसे देख भीरथ के परिजनों ने विरोध जताया। विवाद होता देख पुलिस तत्काल वहां पहुंची और भीड़ को वहां से हटा दी। लेकिन तब तक मुख्यमंत्री का फोटो लगा बैनर कई जगह फट गया। बृहस्पतिवार को भीरथ ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ताजियादारों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई है।