फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: प्रधान लिपिक और पद मुक्त प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में 7,16, 696 रुपये गबन के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रबंधक की तहरीर पर प्रधान लिपिक और पद मुक्त प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।शहर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज कुमार विश्वास निवासी सिविल लाइंस ने बताया कि कालेज के आय और व्यय में कमियां नजर आने पर प्रधान लिपिक से आय व्यय की विवरण और रसीदों की मांग की गई। प्रधान लिपिक ने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। जांच के लिए एक पांच सदस्यीय टीम गठित की। टीम ने जांच कर 15 नवंबर 2021 को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि प्रधान लिपिक और पद मुक्त प्रधानाचार्य कालेज के अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए बच्चों का विकास शुल्क और शिक्षण शुल्क में कुटचरित तरीके से 2, 85,570 रुपया की रसीद न काटते हुए रकम को अपने निजी कार्यों में उपयोग कर लिया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न शुल्कों के माध्यमों से कालेज में 45, 93, 426 रुपया मिली था। धोखाधड़ी करते हुए इन लोगों के द्वारा कालेज के खाता इंडियन बैंक में महज 41, 63, 300 रुपये ही जमा कराया गया था, जबकि 4, 31,126 रुपये का गमन कर लिया गया था। ऐसे में प्रधान लिपिक और पद मुक्त प्रधानाचार्य ने कॉलेज की अभिलेखों में धोखाधड़ी करते हुए कुल 7, 16, 696 रुपया का गमन कर लिया गया है। जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद इन लोगों द्वारा जान माल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि आरोपी प्रधान लिपिक विक्रम प्रसाद निवासी शास्त्रीनगर और पद मुक्त प्रधानाचार्य मेवालाल मौर्य निवासी लोहिया नगर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें