मतगणना
में अनुपस्थित रहने वाले
कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
होगा। सदर ब्लॉक के 22 कर्मचारी
मतगणना कार्य से अनुपस्थित
रहे।सदर ब्लॉक
में मतगणना के लिए कर्मचारियों
की ड्यूटी लगी थी। रविवार को
मतगणना के समय 22 कर्मचारी
नहीं पहुंचे। जिसमें दिनेश
कुमार चौरसिया, प्रमोद
कुमार पटेल, विवेक
कुमार सिंह, विजय
कुमार पांडे, रमाशंकर
पांडे, जवाहिर,
कृष्ण मुरारी राय,
मनीष कुमार मिश्रा,
बुद्धिसागर, सुरेन्द्र
प्रसाद, राम अवध
प्रसाद, ओम प्रकाश ड्यूटी पर नहीं अाए।
सुनील कुमार तिवारी,
राम सागर शर्मा,
श्रीपति वर्मा,
राजमोहन यादव, राजीव
कुमार चौरसिया, सुधाकर,
रामसेवक यादव,
जनार्दन प्रसाद यादव,
राजकुमार चौहान,
नीरज कुमार मिश्र के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
जाएगा।डीएम सुनील कुमार
श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना
में लगाये गये कर्मचारी
अनुपस्थित रहे। उन पर मुकदमा
दर्ज कराया जाएगा।
नशे में
पहुंचे मतगणना पर्यवेक्षक
-मतगणना पर्यवेक्षक
बनाए गए पशु चिकित्सालय निचलौल
के राकेश कुमार मल्ल को मतगणना
कराने के लिए प्रात: छह
बजे पहुंचना था। नशे में धुत
होकर 10:30 पर आरओ टेबल
पर पहुंच कर हंगामा किया।