घुघली। क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैना खंडी चौरा में द्वारपूजा के समय बारातियों से मारपीट के संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सोमवार को पुरैना खंडी चौरा निवासी बजरंगी साहनी के यहां कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना के मुजडिहा निवासी धर्मराज साहनी अपने लड़के की बारात लेकर आए थे। कुछ ग्रामीणों ने द्वारपूजा के दौरान मारपीट कर लिया। जिससे बारात लेकर आए धर्मराज साहनी के भाई के लड़के को गंभीर चोटे आई। पुलिस को दिए गए तहरीर में धर्मराज साहनी ने बताया की द्वार पूजा के बाद घात लगाकर बैठे कुछ ग्रामीणों ने मेरे भाई के लड़के को बुरी तरह मारे पीटे जिससे वह अधमरा होकर गिर गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिल अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल साहनी, कृष्ण साहनी व राजा सहनी पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद