फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में छह लोगों पर केस

Tue, 16 Apr 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के धानी बाजार में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा कानापार निवासी बब्बन सिंह रविवार को उसी ग्राम सभा निवासी प्रेमसागर के पास बकाया रुपये मांगने गए थे। आरोप है कि प्रेमसागर अपने दो भाईयों रामनरायन और श्यामसुंदर को लेकर बब्बन के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची धानी पुलिस स्थिति नहीं संभाल पाई तो और फोर्स को बुलाया गया। दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने बब्बन सिंह की तहरीर पर प्रेमसागर, श्यामसुंदर व रामनारायण के विरुद्ध केस दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष प्रेमसागर की तहरीर पर बब्बन सिंह व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें