फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन रक्षक पर हमले के मामले में सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मधवलिया वन रेंज के दुधराई बीट में सात दिसंबर को गश्त के दौरान वन रक्षक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित वन रक्षक कलाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए टीम के साथ जंंगल के गश्त पर निकला था। मलाव नाले के पास कुछ लोगों की मौजूद होने की आहट मिली। इसके बाद टीम के साथ वह आगे बढ़े तो देखे कि सात लोग नाले में मछली पकड़ रहे थे।
इस दौरान टीम की मदद से दौड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जबकि छह लोग भागकर झाड़ी में जा छिपे। उसके बाद झाड़ियों में छिपे आरोपियों को टीम के सदस्य ढूंढने लगे। पकड़ा गया आरोपी अकेला देखकर उन पर जानलेवा हमला कर धमकी देते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर आरोपी सन्नी निवासी सिंहपुर के अलावा छह अज्ञात सहित सात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें