फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झोपड़ी जलाने के मामले में चार आरोपियों पर केस

Mon, 20 May 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोनगर निवासी निर्मला की रिहाइशी झोपड़ी में आग लगाने के मामले में चार आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। निर्मला ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत गिरगिटियां मौर्या टोला में चार डिस्मिल जमीन खरीदी है। उसी के पीछे माधोनगर के ही एक व्यक्ति की जमीन है। उसको हटाने के चक्कर में कई बार पिटाई की। झोपड़ी न हटाने पर उसमें आज लगा दी, जिसमें रखा भूसा, 12 बोरी गेहूं, 16 हजार रुपये नगद, पंपिंग सेट, चौकी, बिस्तर व खाना बनाने का सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि निर्मला की तहरीर पर भोला सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह व गुनामी पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें