बुधवार को केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने घंटाघर चौक स्थित सीए के कार्यालय व आवास पर की थी छापेमारी
नौतनवा। केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बे के घंटाघर चौक स्थित सीए के कार्यालय पर छापेमारी के बाद अब संबंधित सीए को दो मार्च को पूछताछ के लिए वाराणसी कार्यालय पर तलब किया है।
बता दें कि जीएसटी कागजातों में हेराफेरी व फर्जी फर्म के आधार पर राजस्व को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने के मामले को लेकर बुधवार को वाराणसी से आईकेंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापेमारी की थी। कस्बे के घंटाघर चौक पर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय एवं आवास पर घंटों चली छापेमारी के दौरान टीम देर शाम सीए का लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत विभिन्न दस्तावेजों को जब्त करते हुए उन्हें सम्मन देकर वापस लौट गई थी। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीए के वाराणसी कार्यालय पहुंचने के बाद उनके जब्त दस्तावेजों को सामने खोला जाएगा और उसकी विभागीय अभिलेखों से मिलान होंगे। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।