फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खड्डा मिल भेजी गईं गन्ना लदी गाड़ियां, किसानों ने ली राहत की सांस

Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-तकनीकी खराबी की वजह से 11 दिन से बंद है सिसवा चीनी मिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी में तकनीकी खराबी की वजह से 11 दिन से गन्ने की पेराई बंद है। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को यार्ड में खड़ी गन्ना लदी गाड़ियों को टोकन देकर खड्डा मिल भेज दिया गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
28 मार्च को इडियन पोटाश लिमिटेड के सिसवा इकाई में तकनीकी खराबी के कारण वार्ड में 566 गाड़ियों पर लदी 25 हजार क्विंटल गन्ने को लेकर किसान दिक्कत में थे। मिल प्रबंधन, जिला गन्ना अधिकारी व किसानों से वार्ता के बाद यार्ड में खड़ी गाड़ियों को टोकन के माध्यम से खड्डा आईपीएल मिल भेजने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र के खेतों में लगभग पांच लाख क्विंटल के लिए समस्या हो गई। यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने बताया कि सोमवार तक बिजनौर से अल्टीनेटर मिल में आ जाएगी। मंगलवार तक मिल में पेराई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना कृषक सुधीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अभी काफी गन्ना खेतों में हैं। इसलिए आईपीएल चीनी मिल को चलाना मजबूरी थी। मिल प्रबंधन ने पेराई शुरू करने का निर्णय लेकर अच्छा किया है। उत्पल विश्वास ने कहा कि सिसवा चीनी मिल के पुनः चलने से किसानों को काफी राहत मिली। रुद्रापुर निवासी निजामुद्दीन का कहना है कि मिल मालिकों का निर्णय सराहनीय है। राजेश यादव ने बताया कि मिल कि क्षमता बढ़ाना जरूरी है, जिससे किसानों को समय से गन्ने का तौल हो सके। मशीनों में तकनीकी खराबी कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह ने बताया कि अल्टीनेटर सोमवार तक मिल में पहुंचेगा। 12 घंटे के प्रोसेस के बाद पेराई आरंभ हो जाएगी। रामकोला मिल से इंडेंट ले लिया गया है। किसानों का गन्ना पेरने के बाद ही मिल बंद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें