-प्रशासन की ओर से मातहतों को दिए गए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में होली के बाद लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राहगीरों की हलक सूख जा रही है। अभी पूरा अप्रैल, मई और जून माह बाकी है। हिट वेव की आशंका को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन की ओर से मातहतों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। आपदा विशेषज्ञ चंदन कुमार द्विवेदी ने बताया कि हीट वेव को लेकर प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम की ओर से सजग रहने के लिए कहा गया है।
-
हीट वेव से बचने के उपाय
-धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें।
-खाना बनाते समय, कमरे व खिड़की के दरवाजे खुले रखें।
-नशीले पदार्थ, शराब आदि का सेवन करने से बचें।
-खिड़की और दरवाजे पर काले रंग के पर्दे लगाएं।
-आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
-जहां तक संभव हो घर में रहें, धूप में निकलने से बचें।
-संतुलित और हल्का भोजन लें, हमेशा पानी पीते रहें।
-घर से बाहर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
-तबीयत खराब होने पर तुरंत डाॅक्टर से परामर्श लें।