महराजगंज। सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी सामान्य ज्ञान में नहीं रीजनिंग हल करने में परीक्षार्थी परेशान रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने रिजनिंग को कठिन बताया तो सामान्य ज्ञान को आसान बताया।
संतकबीरनगर से आए रमेश ने बताया कि सामान्य ज्ञान का प्रश्न हल करने में परेशानी नहीं हुई। इसकी तैयारी ठीक से की थी, लेकिन रीजनिंग में थोड़ी कठिनाई हुई। थोड़ी बहुत दिक्कत गणित के प्रश्नों में हुई है। सभी प्रश्नों को ठीक से हल किया हूं। तैयारी करने से ज्यादा समस्या नहीं हुई।
सिद्धार्थनगर से आए बृजेश चौधरी ने कहा कि सामान्य ज्ञान के सवालों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सबसे अधिक परेशानी गणित के सवालों में हुई। रिजनिंग हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई है। अपने हिसाब से तो बेहतर ढंग से सवालों का जवाब दिया हूं।
गोरखपुर की अन्नू यादव ने बताया कि गणित की तैयारी थोड़ी अच्छी नहीं थी। अन्य सवालों का जवाब देने में परेशानी नहीं हुई। सभी प्रश्नों को बेहतर ढंग से करने की कोशिश की। प्रश्न पत्र ऐसे थे, की जिसकी तैयारी नहीं रही होगी, उसके लिए ज्यादा मुश्किल रहा होगा।
गोरखपुर से आई रोशनी ने बताया कि सामान्य ज्ञान सभी प्रश्न पत्रों को ठीक से किया हूं। जबकि रिजनिंग का प्रश्न पत्र कठिन था। गणित के प्रश्न में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र ठीक से हुआ है।