फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अभय समाज पार्टी से बृजेश कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। बृजेश बोदरवार, कप्तानगंज, गोरखपुर के रहने वाले हैं। वह 43 वर्ष के हैं। अब तक चार लोग नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

बृजेश 1070000 रुपये कैश तो पत्नी संध्या निषाद के पास 55000 रुपये हैं। बृजेश के पास 177000 रुपये के जेवर तो पत्नी के पास 7840000 रुपये के जेवर हैं। नामांकन जमा करने वाले ने 383650 रुपये का आयकर 24 में जमा किया है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। एक करोड़ उनकी अचल संपत्ति है। बृजेश पर एक पुरानी रंजिश को लेकर मामला गोरखपुर में चल रहा है। बतादें कि इससे पहले छेदी मजदूर, बसपा के मौसमे आलम, भाजपा के पंकज चौधरी नामांकन कर चुके हैं। एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने बताया कि 100 मीटर की दूरी पर वाहन रोके जा रहे हैं। सिर्फ तीन गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। कलक्ट्रेट परिसर में किसी प्रकार जुलूस अथवा नारेबाजी का अनुमति नहीं है। अगर कोई नियम तोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें