ठूठीबारी। रविवार को पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं झरही व चंदन नदी में पानी गया है। बीते दिनों में नदी पानी नहीं होने से पशु पक्षियों को परेशानी हो रही थी। ठूठीबारी कस्बे के जितेंद्र, हरहिर, रामप्रताप ने बताया कि नदी पानी आ गया है। बीते दिनों बहुत समस्या हो रही थी। अब पानी आने से काफी राहत मिली है। संवाद