धनेवा स्थित महामाया आईटी पाॅलिटेक्निक में होगी चयन संबंधी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनेवा स्थित महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में 19 अप्रैल को युवाओं का कैंपस सेलेक्शन होगा। महराजगंज समेत आसपास के जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत विद्यार्थी, प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे तथा चयनित होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार की मुश्किल को कम करने का कार्य करेंगे।
पॉलिटेक्निक में सब्रोस कंपनी की ओर से कैंपस सेलेक्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमेें वर्ष 2020 से लेकर 2023 तक के ऐसे विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है जो राजकीय व अनुदानित पॉलिटेक्निक से जुड़ा हुआ हो। 250 सीटों पर इसमें युवाओं का चयन होना है, ऐसे में उन्हें www.mmitgp.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। युवाओं का अंक 60 प्रतिशत होना चाहिए और कोई बैक नहीं होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
317 युवाओं ने किया पंजीकरण
रविवार की शाम तक पोर्टल पर कुल 317 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। पंजीकरण आगे भी जारी रहेगा।
कोट
पॉलिटेक्निक के युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इच्छुक युवा इसमें हिस्सा लेकर उसका लाभ उठाएं।
-देशदीपक सिंह, प्लेसमेंट ऑफिसर महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक