फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम स्तर पर खुलेंगी 786 समितियां

Mon, 17 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) के नाम से जानी जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषि प्रधान जिले महराजगंज में किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) को खोलने की दिशा में पहल शुरू की गई है। पहले से चलने वाली 96 समितियों को छोड़कर शेष ग्रामों में उनके खोले जाने के संबंध में पहल करने व खुलने के बाद उनका पर्यवेक्षण करने के लिए जिला सहकारी विकास समिति का गठन किया गया है।
जिले में इस समय न्याय पंचायत स्तर पर कुल 96 समितियां संचालित हैं। ऐसे में स्थापित समितियों की ग्रामसभा को छोड़कर शेष 786 ग्रामों में नए सिरे से बी पैक्स को खोले जाने की व्यवस्था बनाई गई है। सोच है कि ग्राम स्तर पर इनके खुलने से जहां किसानों को खाद-बीज के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा, वहीं, समितियों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। समितियों के माध्यम से अन्य आवश्यक कार्यों को भी कराए जाने पर जोर होगा। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


दुग्ध व मत्स्य समितियों को भी सक्रिय करने की होगी पहल
जिले की 882 ग्राम पंचायतों में से 831 में दुग्ध समितियों व 864 मत्स्य समितियों को भी सक्रिय करने की पहल की जाएगी।

जिला सहकारी विकास समिति में होंगे 15 सदस्य
जिला सहकारी विकास समिति में कुल 15 सदस्य होंगे। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष व सहायक निबंधक सहकारिता संयोजक होंगे। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी, केंद्रीय सहकारी बैंक के सचिव, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के प्रतिनिधि, प्रबंधक जिला दुग्ध संघ, प्रबंध निदेशक जिला मत्स्य संघ व जिला विकास अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

कोट
समितियों को अब बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के नाम से जाना जाएगा। ग्राम स्तर पर समितियों के खुल जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। -सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें