महराजगंज। सोमवार को सीएमओ कार्यालय से डेंगू रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार वाहन काे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 12 से 18 अगस्त तक डेंगू के रोकथाम के लिए गांवों और शहरों में पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा। जिन गांवों में डेंगू के मरीज पाए जाएंगे। उन गांवों पर विशेष नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बताएं कि पानी की टंकियों के ढक्कन को बंद रखें, सप्ताह में एक दिन इसको खाली कर उपयोग में लाए।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुरुष व महिला या छोटे बच्चों में बुखार, शरीर में दर्द होना, कमजोरी महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना, शरीर के किसी भाग में लाल चकत्ते दिखने पर स्वास्थ्य कर्मी तत्काल उस मरीज को पीएचसी व सीएचसी पर लेकर जाएं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता मौजूद रहे।