महराजगंज। सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे और धुंध के कारण सड़क दुर्घर्टनाओं की आशंका को देखते हुए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कस्बा क्षेत्र में विशेष चेकिंग व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
अभियान के दौरान रोडवेज बसें, निजी बसें, स्कूली वाहन, टैंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप व अन्य भारी वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने सभी वाहनों में फॉग लाइट की स्थिति जांची और जिन वाहनों में फॉग लाइट अनुपस्थित या खराब थी, उन्हें मौके पर ही फॉग लाइट लगवाने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने चालकों व परिवहन संचालकों को हिदायत दी कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।