फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंशिका को प्रधानाध्यापक बनाकर किया बेटियों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत एक दिन की प्रधानाध्यापिका का चार्ज सम्मान व्यक्त करने के लिए छात्रा अंशिका यादव के सुपुर्द किया गया। अंशिका की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए बने विशेष कानून व सहूलियत के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के तहत डिजिटल साक्षरता, घरेलू हिंसा के साथ महिलाओं को तकनीक की जानकारी देकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने कहा कि आज माध्यमिक शिक्षा परिषद डिजिटल माध्यमों से महिलाओं के लिए बने कानून व योजनाओं की जानकारी बालिकाओं का शिक्षा के साथ दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें