फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अमन अहमद राष्ट्रीय स्तर के इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। ऑलमाइटी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र अमन अहमद का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के राष्ट्रीय स्तर के इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। अमन अब राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। लखनऊ पब्लिक कॉलेजियम में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अमन ने ट्रेन में आग लगने पर सुरक्षा के लिए फॉयर अलार्म सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत किया था, जिससे निर्जन स्थान पर आपात स्थिति में वॉशरूम के पानी का इस्तेमाल कर तत्काल आग पर काबू पाया जा सके। छात्र के इस रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन देख निर्णायक मंडल में शामिल इसरो एवं राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने उसकी सराहना की। प्रदेश से 300 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें केवल 31 प्रतिभागी ही चयनित हुए हैं। अमन को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अंगवस्त्र, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें