फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस बचा रही है, मगर छोडूंगी नहीं गंदी मैम को...

Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबूत नहीं मिलने के पुलिस के बयान पर बच्ची की मां ने लगाया आरोप, कहा-बच्ची झूठ नहीं बोल सकती
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकत का मामला : मां ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की
पुलिस बोली- सीसीटीवी में ऐसा कुछ नहीं दिखा, शिक्षक भी घटना से कर रहे हैं इन्कार कर रहे हैं... मगर जांच जारी है


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ शिक्षिका की ओर से की गई गंदी हरकत का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को सीसीटीवी की फुटेज की जांच और शिक्षकों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि आरोप को पुष्ट करने वाले साक्ष्य नहीं मिले हैं।
वहीं, बच्ची की मां का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है। बच्ची झूठ नहीं बोल सकती। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस में भी शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को निजी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इस बीच कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। पहले स्कूल की प्रिंसिपल के साथ अन्य स्टाफ से एक साथ पूछताछ की गई। सभी ने घटना से इन्कार किया है। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। शिक्षिका के बारे में जानकारी ली गई। सभी ने स्कूल में अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा देने की बात कही। अब बच्ची की मां से शिक्षिका की पहचान कराई जाएगी।
उधर, बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षिका पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पूरी तरह से मुतमइन होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी शिक्षिका को चिह्नित भी नहीं कर पाई है। तहरीर में स्कूल के नाम का उल्लेख है, लेकिन शिक्षिका का नाम नहीं है।
...
कोट
स्कूल में पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। कुछ हासिल नहीं हुआ है। अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सत्यप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष नौतनवां
...
कोट
पूरे प्रकरण पर गंभीरता बरती जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। मामले की सत्यता के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम, नौतनवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें