सुल्तानपुर जिले में आर्य समाज की ओर से संचालित आवासीय गुरुकुल में कराया था कक्षा नौ में दाखिला
श्यामदेउरवा क्षेत्र के निवासी हैं कपड़ा व्यवसायी, सोमवार को ही दाखिला कराया था बेटे का
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा क्षेत्र निवासी एक कपड़ा व्यापारी के 15 वर्षीय बेटे ने सोमवार को सुल्तानपुर के आवासीय गुरुकुल में फंदे से लटककर जान दे दी। व्यापारी सोमवार को ही बेटे का दाखिला कराकर घर लौट रहे थे पर रास्ते में ही उन्हें गुरुकुल प्रबंधन ने वारदात की जानकारी दी। व्यवसायी ने
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल निवासी सतीश जायसवाल की बाजार में ही कपड़ों की दुकान है। वह सोमवार को अपने बड़े बेटे 15 वर्षीय श्याम का नौंवी कक्षा में दाखिला कराने सुल्तानपुर जिले में आर्य समाज की ओर से संचालित आवासीय गुरुकुल गए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह बेटे को छोड़कर वापस महराजगंज लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अभी गोरखपुर ही पहुंचे थे कि उन्हें गुरुकुल प्रबंधन की ओर से फोन आया और उन्हें तत्काल वापस बुलाया। हालांकि वह तत्काल लौटने की बजाय परतावल आए और पत्नी व बड़े भाई के साथ वापस सुल्तानपुर गए। वहां पहुंचने पल्बताया गया कि उनके बेटा हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है।
यह सुनते ही परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना शव का पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर वापस लौट पड़े और गोरखपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।