फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक दिन में 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित, सरहद पर फंसे ट्रक

विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर लगा ट्रको का जाम।
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में उपद्रव को देखते हुए भारतीय क्षेत्र से ट्रकों को नेपाल नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे जरूरी सामानों की आपूर्ति बंद हो गई है। एक अनुमान के अनुसार, प्रत्येक दिन 100 करोड़ रुपये का कारोबार सोनौली बॉर्डर से प्रभावित हो रहा है। कारोबारी भी चिंतित है कि अगर लंबे समय तक आंदोलन खींचा तो नुकसान के साथ समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुआ युवाओं का प्रदर्शन मंगलवार को काफी हिंसक रहा। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय में आगजनी की गई जिसके कारण सरहद पर तनाव की स्थिति है। नेपाली प्रशासन के कहने पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल निर्यात होने वाली सभी मालवाहक ट्रकों को भारतीय सीमा में रोक दिया गया है। इसके कारण सोनौली सीमा पर करीब 10 किलोमीटर तक मालवाहक वाहनों का जाम लग चुका है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो नेपाल के लिए निकल चुकी गाड़ियों के सीमा पर पहुंचने के बाद जाम लंबा हो सकता है।
भारत नेपाल की सोनौली सीमा से प्रतिदिन करीब 400 से 500 ट्रक सामान लेकर नेपाल जाते हैं। मंगलवार को अति आवश्यक माल वस्तु डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न, फल-सब्जी के वाहनों को सुबह नौ बजे नेपाली प्रशासन ने प्रवेश दिया। दो बजे के बाद सीमावर्ती क्षेत्र भैरहवा और बुटवल में हिंसा शुरू होने के बाद नेपाल गए वाहन नहीं निकल सके जिसके कारण बुधवार को नेपाली प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया। सोमवार की शाम चार बजे से बंद सोनौली सीमा पर बुधवार को भी आवागमन नहीं हो सका जिसके कारण कारोबार भी बंद है।
विज्ञापन

कारोबारी दीपेश गोयल ने बताया कि गेंहू और चावल का व्यापार नेपाल को होता है। सोनौली सीमा पर पांच गाड़ी और रुपईडीहा सीमा पर 10 गाड़ी सोमवार से फंसी है। माल खराब होने का भी डर है। बीते तीन दिनों से गाड़िया नेपाल नहीं गईं है। लॉजिस्टिक कारोबारी अशोक अग्रवाल निवासी कोलकाता ने बताया कि हमारी 22 गाड़ियां बीते रविवार से सीमा पर फंसी हुई है। चालक काफी परेशान हैं। कब स्थिति सामान्य होगी। कुछ पता नहीं चल पा रहा है। सुभाष कलवार कारोबारी भैरहवा नेपाल ने बताया कि भारत से आलू प्याज का कारोबार होता है। मंगलवार से गाड़ियां भारतीय सीमा में खड़ी हैं। भंसार कार्यालय में आगजनी के बाद सीमा पर स्थिति सामान्य के लिए समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें