फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 28 Jul 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग ने पनियरा बाजार से अयोध्या तक जाने के लिए सीधे अयोध्या धाम बस सेवा शुरू कर दी है। अयोध्या धाम रोडवेज सेवा उपलब्ध होने से पनियरा विधानसभा क्षेत्र एवं कैंपियरगंज क्षेत्र के लगभग 100 गांवों के दो लाख ज्यादा लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा। अयोध्या जाने वाली बस में साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। जिस पर श्रीराम का भजन बज रहा है।
विज्ञापन

पनियरा बाजार से अयोध्या तक के लिए सीधे न तो बस सेवा थी और न ही ट्रेन की। ऐसे में यहां के श्रद्धालुओं को गोरखपुर जाकर अयोध्या तक का सफर करना पड़ रहा था। शनिवार से बस सेवा शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने कहा कि पनियरा बाजार से अयोध्या तक जाने के लिए परिवहन विभाग के एआरएम से रोडवेज शुरू करने मांग की गई थी। अब अयोध्या जाने में परेशानी नहीं होगी। पंकज तिवारी, अरविंद सरोज, अनिल निषाद, मनोज कुमार, संदीप पासवान, रामकिशुन भारती, दीपू सैनी आदि ने खुशी जाहिर की।
इस रूट से होकर अयोध्या पहुंचेगी बस
पनियरा बाजार से सुबह 6:30 बजे से अयोध्या के लिए अयोध्या धाम रोडवेज निकलेगी। वहां से सवारियां लेकर मुजुरी, भौराबारी, मोदीगंज, कैम्पियरगंज, शिवपुर, करमैनी, मेंहदावल, नंदौर और बस्ती होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में 12:30 बजे अयोध्या से पनियरा बाजार के लिए लौटेगी। पनियरा से अयोध्या के बीच बस के लगभग 15 स्टापेज रहेंगे। वहां की सवारियां भी बस जगह-जगह से बिठाएगी। पनियरा से अयोध्या तक का किराया 290 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे से पनियरा बाजार से अयोध्या तक जाने के लिए अयोध्या धाम रोडवेज सेवा शुरू की गई है। शनिवार को पनियरा से अयोध्या तक के लिए नौ सवारी एवं कैंपियरगंज से छह सवारी, शिवपुर तीन सवारी, करमैनी पुल से सात सवारी, मेंहदावल से तीन सवारी और नंदौर से चार सवारी सीधे अयोध्या तक जाने के लिए रोडवेज बस में बैठे थे।
विज्ञापन

सर्वजीत वर्मा, एआरएम परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें