फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वर्कशॉप के गेट से टकराई बस, 12 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद यात्री को  इलाज के ले जाते।
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार की दोपहर में यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस धनेवा धनेई वर्कशॉप के गेट से टकरा गई। इस हादसे के दौरान 12 यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज-ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर चलने वाली बस स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। इसके बाद चालक बस को धनेवा धनेई वर्कशॉप में ब्रेक की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए ले गया था। वर्कशॉप से वापस लौटते समय बस अनियंत्रित होकर वर्कशॉप की गेट से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और रोडवेज कर्मचारी तुरंत मदद के लिए दौड़े। इस हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राधिका (55), किरण देवी (35), राधिका, उमाशंकर, उजाला (18), अनिता (40), महेंद्र (48, कृष्णानगर), विवेक (17) शामिल हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस में तकनीकी खराबी सामने आई है। हालांकि, उनके अनुसार, इस हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जो घायलों की वास्तविक संख्या 12 से कम है। उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके द्विवेदी का कहना है कि दो डाक्टरों की विशेष टीम लगाई गई है, जो घायलों का उपचार में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें