महराजगंंज। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रविवार की शाम में गड़ौरा में जले 400 केवीए का ट्रांसफार्मर को तीन बाद भी बदला नहीं गया है। जिससे इस उमस भारी भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
निचलौल विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत के ग्राम सभा गड़ौरा बाजार स्थित आरा मशीन के पास बिजली निगम ने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे लगभग सैकड़ों घरों में बिजली सप्लाई दी जाती है। हीरालाल गुप्ता, सीताराम जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक रौनियार, सुमित, संतोष, उमेश गुप्ता,गोलू गुप्ता, राजाराम गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था और पूरे गांव में अंधेरा फैल गया था।
विभाग द्वारा तीसरे दिन भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो निचलौल पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में निचलौल एसडीओ नैय्यर अनवर ने बताया कि जल्द ही जला ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।