फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडल की आग से बागीचे में लगे पेड़ जले

Mon, 06 May 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठंडल की आग से बागीचे में लगे पेड़ जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के पास आग लगने से दो एकड़ में फैले आम के बागीचे में लगे पेड़ जलकर राख हो गए। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मेदनीपुर गांव के दक्षिण बागीचे के समीप एक किसान द्वारा डंठल जलाया जा रहा था। इस बीच चिंगारी बागीचे में पहुंची, जिससे सर्वदेव कृष्ण त्रिपाठी, रामप्रीत एवं दो अन्य लोगों का बागीचा जलकर राख  हो गया। आग लगने के दौरान अफरातरफ मच गई। लोगों का यह लगा कि आग तेज हुई तो गांव में पहुंच जाएगी। लेकिन लोगों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मेहनत की। करीब घंटे पर बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, ग्राम कतरारी में लगी आग से 60 से 70 ट्राली स्टोर किया हुआ भूसा जलकर राख हो गया। इसकी सूचना साबिर अली ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग बुझने से पहले सारा भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो बार पहले भी इसी तरह भूसा में आग लग चुका है। साबिर अली भूसा को स्टोर करके रखते थे और कुछ दिनों के बाद अच्छे दाम पर इसे बेच देते थे। लेकिन इस बार उनका यह सौदा घाटे का हो गया। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तार के नीचे उगी हुई बड़ी बड़ी घास जलने लगी। हालांकि थोड़ी देर बाद आग अपने आप बुझ गई। तेज हवा चलने पर आपस में रगड़ खाने पर निकली चिंगारी से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें