फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Mon, 06 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
पीएम मोदी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नगर के सक्सेना चौराहे पर पीएम मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें पूर्ण रूप से निष्क्रिय हो चुकी है। यूपीए सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का नाम बदलकर आरएसएस प्रमुख का नाम देने का कुचक्र मोदी सरकार कर रही है। नेताओं ने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि न करना व डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि से आम जन की कमर टूट गई है।
सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार ही है। लूट, हत्या व बलात्कार की घटनाएं आम बात हैं। सभी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। 
विधि नारायण वर्मा व देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। मोदी सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई। दो साल में एक भी जनता के लिए काम नहीं हुआ। कार्यक्रम के अंत में मथुरा में हुई घटना का कांग्रेसियों ने कड़ी निंदा की। साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद पुलिस वालों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दो मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई गई।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक पटेल, मुन्नी उपाध्याय, समीउल्लाह खान, जाफर खान, नवीन त्रिपाठी, ज्ञानेंदु पटेल, बदरुद्दीन खां, अवनीश पाल, नवीन चंद्र त्रिपाठी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें