फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों पर बस्ते का, अभिभावकों पर बजट का बोझ

Mon, 01 Apr 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होते ही अभिभावकों की जेब पर दबाव बढ़ने लगा है। केजी से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों को निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। एनसीईआरीटी की एक किताब जहां 100 से 150 रुपये तक की आ जाती है तो वहीं निजी प्रकाशकों की एक किताब 300 से पांच सौ रुपये तक आती है। इस तरह से स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की किताबें लगाकर अभिभावकों का बजट बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हर साल बच्चों के कोर्स के बढ़ते दाम से अभिभावक परेशान हैं। किताबों के दामों में पिछले साल के सापेक्ष 10 प्रतिशत वृद्धि हो गई है। कक्षा एक की किताबों का सेट साढ़े तीन से चार हजार रुपये तक में मिल रहा है। विद्यालयों और दुकानों के बीच मजबूत साठगांठ से अभिभावक की जेब पर बोझ बढ़ रहा है।
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन के सचिव महेंद्रानंद जायसवाल ने बताया कि पुरानी किताबों में मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में दोबारा इनके इस्तेमाल से विद्यार्थियों को भी दिक्कत होती है। छपाई की कीमत अधिक होने से किताबें महंगी हो जाती हैं। विद्यालयों की बैठक में कहा गया है कि अगर किताबों में बदलाव नहीं हुआ है तो पुरानी भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।
विज्ञापन

अभिभावक नीतू ने बताया कि विद्यालयों की ओर से अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कई ऐसी किताबें भी दिलाई जा रही हैं, जिन्हें पूरे साल नहीं पढ़ाया जाता है। साथ ही स्कूल जिन किताबों को लेने के लिए कहते हैं। वे निर्धारित दुकानों पर ही मिलती हैं।
-
निर्धारित दुकान से ही किताबें उपलब्ध कराने वाले स्कूलों की व्यवस्था ठीक नहीं है। अभिभावकों पर दबाव बनाना भी सरासर गलत है। शिकायत मिलने पर ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अमरनाथ राय, डीआईओएस

कक्षा-किताबों का शुल्क

एनसी व केजी 2,000 से 2,500

एलकेजी और यूकेजी-2,800 से 3200

एक 3,500 से 4000

दो व तीन 3,800 से 4000

चार व पांच 4,000 से 5000

नौ व दस 8,000

छह, सात और आठ 6,000 से 7,000

ग्यारह व बारह 8,000 से 10,000
नोट : आंकड़े रुपये में, किताबों की कीमत में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें