फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, एक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-युवक का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/मिठौरा।
सिंदुरिया क्षेत्र के चिउटहा ग्राम सभा निवासी युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे युवती की मौत हो गई, जबकि युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव के बाहर मंशा गुप्ता और आशीष पांडेय ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर आशीष ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल जबकि युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने मंशा को घर भेज दिया। आशीष की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसबीच शनिवार की देर रात मंशा की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंदुरिया के एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की हालत पर भी नजर रखी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें