फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
सोनौली में अतिक्रमण ध्वस्त करता बुलडोजर।  
विज्ञापन
40 डिस्मिल सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन

सोनौली। प्रशासन ने मंगलवार की शाम को एसएसबी 22वीं वाहिनी कैंप से सटी करीब 40 डिस्मिल सरकारी जमीन को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल, एसएसबी के जवान और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार नो-मैन्स लैंड क्षेत्र में स्थित एसएसबी कैंप के समीप कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर मकान बनाकर कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत सोनौली ईओ सुरभि मिश्रा ने बताया कि एसएसबी कैंप के बगल में लगभग 40 डिस्मिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने पुलिस, एसएसबी और नगर पंचायत की संयुक्त मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा अति संवेदनशील क्षेत्र है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से खाली कराई गई सरकारी जमीन एसएसबी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें