निचलौल शहर में सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाती बुलडोजर।संवाद
सड़क पटरी किनारे 12 मीटर पर लगाया जाएगा बिजली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राजमार्ग 730 पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण के लिए शहर में चिन्हित किए गए स्थानों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण की जद में आने वाली अतिक्रमण पर बुलडोजर चलते देख लोगों में हड़कंप मचा रहा है। वहीं कुछ लोग अतिक्रमण हटाने वाली टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान और निर्माण हटाने में जुटे रहे।
एनएचएआई के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज से ठूठीबारी नेपाल सीमा तक होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के निर्माण के लिए बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पहले चरण में सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटान की गई है। जो शहर के बाहरी हिस्से में हुई है। अब शहर क्षेत्र में पड़ने वाले दो किलोमीटर दूरी में सफाई शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार शहर में सड़क के बीच से दोनों पटरी पर 22 मीटर निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए पहले से जगह को चिन्हित किया गया था। जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिसे बुलडोजर से हटवाया जा रहा है। इन्होंने आगे बताया कि सड़क के एक तरफ 11 मीटर सड़क, नाली का निर्माण कराया जायेगा। वहीं 12 मीटर के क्षेत्र में बिजली पोल लगाया जाएगा। ऐसे में सड़क के दोनो तरफ की कुल 24 मीटर भूमि को अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर के पहुंचते ही लोगों के हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपना सामान और अस्थाई निर्माण हटाते हुए देखे गए।