फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ वर्ष मेें नहीं बने 257 प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
63,108 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, आठ वर्ष में 257 आवास अभी भी अपूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। आठ वर्ष बीतने के बाद भी 257 प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण हैं, जिसे जल्द पूरा करने के लिए ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है। जनपद में अब तक 63,365 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य मिला है, जबकि 63,108 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हैं।
आकड़ों पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक आठ वित्त वर्ष में जिले में पात्र गरीबों 63,365 आवास देने का लक्ष्य मिला। प्रत्येक वित्त वर्ष में अंतिम मार्च के पहले शत प्रतिशत आवास पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए जाते रहे। इसके बावजूद आठ वर्ष में 257 आवास अभी भी अपूर्ण हैं। विभाग के मुताबिक कुछ आवास मुकदमे में फंसने के कारण और कुछ का कागज पूर्ण न होने के कारण फंसे हैं।
विज्ञापन

योजना के प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त 40 हजार रुपया, दूसरी किस्त 70 हजार रुपया, और तीसरी किस्त 10 हजार रुपया दिया जाता है। तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपया दिया जाता है।
विज्ञापन






विकास खंड लक्ष्य अपूर्ण आवास

सिसवां 2700 4
धानी 1752 4

नौतनवां 5226 24
बृजमनगंज 6220 18

परतावल 2134 7
पनियरा 3515 12

लक्ष्मीपुर 7805 32
घुघली 1912 8

फरेंदा 4707 22
महराजगंज 3818 19

मिठौरा 6799 34
निचलौल 12417 73

-



ग्राम पंचायतों में अधिकांश प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके है। 257 आवास अवशेष हैं, जिसे जल्द पूरा कराने का निर्देश खंड़ विकास अधिकारियों को दिया गया है।

-रामदरश चौधरी, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें