फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्विस रोड पर बिल्डिंग मटीरियल विक्रेताओं का कब्जा, रोजाना लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज हाईवे पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सर्विस रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं का कब्जा है। सुबह से शाम तक इस सड़क पर बालू, गिट्टी, सरिया और सीमेंट से लदे ट्रक-ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से ऑफीसर कॉलोनी तक करीब 500 मीटर के दायरे में सर्विस रोड की स्थिति खराब है। यहां आधा दर्जन से अधिक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें हैं। दुकानदारों ने सड़क को ही गोदाम बना लिया है। बालू और गिट्टी सड़क पर डंप की जाती है, जबकि सरिया और सीमेंट के बंडल भी वहीं रखे जाते हैं। माल उतारने के लिए बड़े वाहन सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे पैदल यात्रियों को हाईवे पर उतरकर चलना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय स्टेट बैंक तिराहे से ऑफिसर कॉलोनी तक जाम लग जाता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन

राहगीर नरेंद्र ने बताया कि सर्विस रोड पर चलना जोखिम भरा हो गया है। दुकानदारों के ट्रैक्टर पूरी सड़क घेर लेते हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। वहीं, ऑफिसर कॉलोनी निवासी राधेश्याम का कहना है कि सर्विस रोड पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई है, लेकिन दुकानदार इसका इस्तेमाल निजी कारोबार के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें