फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भवन तैयार, जल्द होगा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Sat, 03 Feb 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का ​भवन।संवादमेडिकल कालेज का ​भवन। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पीपीपी मोड पर 200 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द लोकार्पण करेंगे। इससे लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही लोगों को सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल की पढ़ाई के साथ अब बेहतर इलाज की सुविधा मिलेंगी। 15 एकड़ में बन रहे मेडिकल काॅलेज का भवन बन चुका है। गेट के साथ ही प्रशासनिक बिल्डिंग से लेकर एकेडमिक बिल्डिंग, हाॅस्टल, कर्मचारी आवास बन गए हैं। मेडिकल में 150 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा। मेडिकल काॅलेज बनने से जिले की 30 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उनको गंभीर रोगों के इलाज के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। नजदीक में इलाज की सुविधा होने से समय व रकम दोनों की बचत होगी। मेडिकल में बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा होने के साथ ही अत्याधुनिक संसाधन होंगे। यहां पर हाईटेक ट्राॅमा सेंटर होगा। इससे गंभीर रूप से घायलों को त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी। हृदय रोगियों के लिए भी अच्छी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ परिसर
शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज गेट से अंदर दाखिल होने पर धूल का गुबार उड़ रहा था। गेट के बाद की दोनों तरफ सड़कें बनाई जा रही थीं। निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मेडिकल काॅलेज के ऑपरेशनल मैनेजर डॉ. देव मिले। वह काम का अवलोकन कर रहे थे। मुख्य भवन के सामने घास लगी है। इसकी सिंचाई चल रही थी। जलभराव की समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नालियों का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन के अंदर जरूरी सामग्री रखी जा चुकी है। लैब से लेकर पुस्तकालय आदि व्यवस्थित हो रहे थे। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस हो चुका है। अंदर मिले मुख्य लेखाकार जीतू मेधवाल ने बताया कि अधूरे काम कार्यदायी संस्था तेजी से करा रही है। पर्यवेक्षण के लिए आंतरिक टीम लगी है। प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक दिन एमडी को भेजी जाती है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के सभी भवन बनकर तैयार हो चुकी हैं। रंगाई-पुताई भी हो गई है। 630 बेड का अस्पताल भी व्यवस्थित हो चुका है। अधिसूचना जारी होने से पहले ही मेडिकल काॅलेज का लोकार्पण सीएम से कराया जाएगा। मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई भी इसी सत्र में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-विनय कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन, केएमसी मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें