फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बूथ स्तर पर काम करने से मजबूत होगा संगठन’

Wed, 29 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का फरेंदा में एक दिवसीय कैडर कैंप स्थानीय मैरेज हाल में आयोजित हुआ। इसमें पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को काम करने की नसीहत दी गई। विधान सभा के सभी बूथ के सदस्यों को विधान सभा चुनाव में जीत के लिए कमर कस लेनी की बात कही गई। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर हरीप्रकाश निषाद ने कहा कि विधान सभा चुनाव में अब कम समय शेष बचा है। ऐसे में सभी बूथ व सेक्टर स्तर के पदाधिकारी अपने काम को गंभीरता पूर्व अंजाम दें।
विज्ञापन


ताकि 2017 का विधान सभा चुनाव आसानी से जीता जा सके। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके दम कोई भी चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। 

मंडल कोआर्डिनेटर लालजी भारती ने कहा कि आज प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता झूठे बहकावे में न आएं। 
 जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहें। 

इस दौरान रमेंश चंद राही, सुदामा प्रसाद, दिनेश कुमार, युवराज कुमार, रामनरयन, दुर्गेश, जर्नादन भारती, विनोद भारती, सत्यदेव आदि लोग रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें