महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर की ओर से चंपा देवी महाविद्यालय, रामचंद्रही निचलौल महराजगंज को स्नातक स्तर पर बीएससी (ऑनर्स) कृषि की संबद्धता दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में बहुत दिनों से कृषि विज्ञान में रोजगार की संभावनाओं को तलाश रहे युवक-युवतियों के लिए लाभकारी होगा। प्रबंध समिति की सदस्य कमला मिश्रा, कंचन मिश्रा, मृदानी त्रिपाठी ने बताया कि महराजगंज व नेपाल राष्ट्र के युवक-युवतियां जो बैंक, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, गन्ना विकास विभाग, डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी, नर्सरी एवं कोल्ड स्टोरेज आदि अनेक क्षेत्रों में रोजगार की तलाश कर रहें हैं, उनके लिए पढ़ाई की राह आसान होगी। संवाद