फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएसए ने देखी कंपोजिट ग्रांट के खर्च की स्थिति

Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कंपोजिट करमहा, धनेवा धनेई, रामनगर उच्च प्राथमिक, प्राथमिक बड़हरा सहित कुल सात स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट के खर्च की जानकारी ली। कंपोजिट की 75 फीसदी राशि 15 दिन पहले ही जनपद के 1705 स्कूलों को भेजी गई थी। संपूर्ण धनराशि खर्च हुई अथवा नहीं इसकी जांच उन्होंने कंपोजिट ग्रांट पत्रावली की जांच से प्राप्त की। जहां कंपोजिट ग्रांट अवशेष मिला वहां 31 तक सफाई और रंगाई में खर्च करने के निर्देश दिए। कहा कि 31 मार्च तक पूरी धनराशि खर्च हो जानी चाहिए। उन्होंने करमहा स्कूल के बच्चों से सवाल पूछकर उनकी शिक्षा गुणवत्ता भी परखी। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि नया शैक्षिक सत्र शुरू होने का दिन उत्सव की तरह मनाएं और बच्चों का कुमकुम लगाकर स्वागत किया जाए। सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें