सोनौली। सोनौली सीमा से सटे बेलहिया कस्बे में बेलहिया पुलिस ने छापेमारी कर एक फल-सब्जी कारोबारी के ऑफिस पर मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बेलहिया इंस्पेक्टर हरि राम दांगी ने बताया कि सूचना मिली कि एक फल-सब्जी का व्यवसाय करने वाला कारोबारी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। सूचना के बाद उसके नेपाल बेलहिया स्थित ऑफिस पर छापेमारी की गई तो 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम मो इसुफ खान निवासी सोनौली और नौशाद आलम पता भैरहवा बताया। दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। नेपाल पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए तीन माह के लिए रिमांड लिया है।