फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्नाटक से मुल्तानी मिट्टी लेकर आया, जाम देखकर चला गया

Sun, 17 Sep 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
इंडो नेपाल बार्डर के सोनौली सीमा पर खडी़ ट्रक।
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बीते 16 दिनों से माल वाहक ट्रकों का करीब 15 किलोमीटर का जाम है। इस दौरान बुटवल नेपाल के लिए कर्नाटक से मुल्तानी मिट्टी लेकर सोनौली बॉर्डर पहुंचा चालक जाम देखकर माल लेकर चला गया। इसकी शिकायत नेपाल के व्यापारी ने सोनौली पुलिस से की है।
विज्ञापन

व्यापारी मनोज कुमार महेश्वरी ने बताया कि राजस्थान नंबर के एक ट्रक से मेरा 41 टन मुल्तानी मिट्टी कर्नाटक से आया था। चालक सोनौली पहुंचा तो फोन किया। मैने उसे बॉर्डर पर जाम की बात कहकर लाइन में ट्रक बढ़ाते रहने के लिए बोल दिया। फोन पर मैसेज कर धमकी देते हुए गाड़ी खाली करा दो नहीं तो गाड़ी लेकर चला जाऊंगा और मोबाइल बंद कर दिया। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल अभिशेष सिंह ने बताया कि व्यापारी द्वारा शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।


नेपाल प्रवेश में छह से सात दिन लग रहे
सोनौली से लेकर मुडिला गांव तक करीब 14 किलोमीटर तक 16 दिनों से जाम लगा हुआ है। जिसमे ट्रकों को नेपाल प्रवेश में छह से सात दिन लग रहे हैं। पहले सीमा पर पहुंचने के बाद 24 घंटे में माल खाली कर आते थे। अब सात दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें