फरेंदा। मेरा युवा भारत, महराजगंज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झिनकी देवी स्मारक पीजी काॅलेज में प्रतियोगिता में 20 युवाओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में बृजेश कुमार को पहला, कुबेर साहनी को दूसरा और श्रीकेश को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् और जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, सुशासन और विकास के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन हृदेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान ऋषिकेश, राजकुमार, सतेंद्र प्रकाश, वृंदावन व राजेश अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।